''कपूर'' नाम की टी-शर्ट पहन आलिया ने पति रणबीर को किया चीयर, शमशेरा की रिलीज को बताया ''Kapoor Day''

7/22/2022 3:42:16 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा आज (22 जुलाई) को रिलीज हो गई है। फिल्म क फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। करण मल्होत्रा की फिल्म रणबीर की चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी है।

PunjabKesari

ऐसे में आलिया ने खास पोस्ट शेयर कर लोगों से पति रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा देखने की अपील की हैं। आलिया ने इंस्टा पर अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर की। शेयर की तस्वीर में आलिया  ब्लू कलर की टी-शर्ट में स्टनिंग दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

 

 

उनकी इस टी-शर्ट पर नारंगी कलर की कढ़ाई के साथ हिन्दी में कपूर लिखा है।इसके साथ ही उन्होंने ब्राउन कलर की हुडी कैरी की है। बिना मेकअप में भी आलिया खूबसूरत लग रही हैं।  

PunjabKesari

आंखें बंद किए आलिया कानों में airpods और लगा किसी गाने की धुन में मगन नजर आ रही हैं। इस प्यारी सी तस्वीर के साथ आलिया ने लिखा-कपूर का दिन! शमशेरा अब सिनेमाघरों में !!!! जाओ देखो।"

PunjabKesari

फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त, वाणी कपूर जैसे स्टार्स हैं। परफॉर्मेंस के लिहाज से ये रणबीर की बेहतरीन फिल्म है.।रणबीर ने शमशेरा और बल्ली के रोल में जान डाल दी है।रिपोर्ट्स के अनुसार 'शमशेरा' के पहले दिन का कलेक्शन साल 2022 की अच्छी ओपनिंग फिल्मों में से एक होगा। दावा किया जा रहा है कि पहले दिन फिल्म 10 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News