प्रियंका के जेठ जो जोनस पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप, कहा-टीनेज में उन्होंने कपड़े उतारने की मांग की थी

9/10/2023 5:18:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जो और सोफी का तलाक हो गया है। इस बात की जानकारी बीते दिनों सोफी ने खुद ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दी थी। पत्नी से अलग होने के बाद अब जो जोनस पर एक एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का आरोप है कि उन्होंने अपने टीनेज दिनों उनसे कपड़े उतारने की डिमांड की थी।

PunjabKesari

 

Nickelodeon स्टार अलेक्सा निकोलस (Alexa Nikolas) ने X पर एक ट्वीट कर लिखा, 'मैं जो जोनस से तब मिली थी जब हम टीनेज में थे और मैं बता दूं कि वो ऐसे शख्स हैं जिन्होंने purity ring पहनी थी लेकिन इसके साथ वो कपड़े उतारने की भी मांग कर रहे थे।'

 

हालांकि, जो जोनस ने अभी तक एक्ट्रेस के इन आरोपों पर रिएक्ट नहीं किया है।

PunjabKesari

 

बता दें, अलेक्सा निकोलस ने Zoey 101 में Joe Jonas के साथ काम किया था। 

जानकारी के लिए बता दें, जोनस ब्रदर्स यानी जो, निक और केविन प्योरिटी रिंग पहनते थे, जिसे लेकर मान्यता है कि ये उन्हें शादी तक सेक्स से खुद को दूर रहने का सिम्बल है। निक ने जहां बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा से शादी की है। वहीं, Joe Jonas सोफी टर्नर से शादी के 4 साल अलग हो गए हैं। दोनों की दो बेटियां हैं, विला और डीजे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News