ऐश्वर्या परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, पति और बेटी के साथ दिखा कूल अंदाज

11/1/2018 3:19:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में परिवार के साथ अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके साथ मां वृंदा रॉय, पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन नजर आए। ऐश्वर्या ने खुद अपने बर्थडे सेलिब्रेट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

PunjabKesari

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान एेश्वर्या काफी खुश नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में वह अपने परिवार के साथ केक काटते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एेश्वर्या मां वृंदा राय के साथ नजर आ रही हैं और तीसरे फोटो में वो पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं।

PunjabKesari

ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 कर्नाटका में हुआ था। साल 1994 में उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। फिर क्या था उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की ऑफर मिलने लगे। उनके लुक और एक्टिंग ने सबको काफी अट्रेक्ट किया। 

PunjabKesari

फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या ने देवदास, उमराव जान, गुजारिश, रेनकोट, हम दिल दे चुके सनम, चोखेर बाली, अलबेला धूम 2, सरबजीत, बंटी और बबली जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करती नजर आई। ऐश्वर्या को एक नहीं बल्कि दो बाद फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा उन्हें फ्रांस सरकार ने औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से साल 2012 में उनका सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भारत सरकार ने पद्मश्री से साल 2009 में उनको नवाजा। बता दें कि बता दें कि साल 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की। उनकी एक बेटी आराध्या है। ऐश्वर्या अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News