Pics:पति और बेटी संग फ्रेंच रिवेरा पहुंची ऐश्वर्या का जोरदार अंदाज में हुआ स्वागत,''बच्चन बहू'' को देखते ही चिल्लाने लगी भीड़

5/18/2022 12:33:58 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेरे के लिए तैयार हैं। मंगलवार को ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने फ्रांस पहुंचीं।

PunjabKesari

तीनों अब फ्रेंच रिवेरा में चेक इन कर चुके हैं जहां की तस्वीरें भी उनके फैन पेज पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फ्रेंच रिवेरा में बच्चन फैमिली का जोरदार अंदाज में स्वागत हुआ। वायरल तस्वीरों में जहां ऐश को मुस्कुराते देखा जा सकता है। वहीं आराध्या भी हाथ में बुके पकड़ इस स्पेशल वेलकम को एंजाॅय कर रही हैं। 

PunjabKesari

ऐश्वर्या-ऐश्वर्या चिल्लाने लगे लोग


इतना ही नहीं वीडियो में आवाजें भी सुनाई दे रही हैं जिनमें लोग ऐश्वर्या का नाम लेकर चिल्ला रहे हैं। होटल पहुंचने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या मुस्कुराती दिख रही हैं। साथ में कैमरे को पोज भी दे रही हैं। होटल में पहुंचने से पहले ऐश्वर्या लोगों को फ्लाइंग किस देती हैं।

PunjabKesari

बता दें कि कान्स फिल्म  फेस्टिवल 17 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेगा।भारत से दीपिका पादुकोण जूरी मेंबर हैं। दीपिका के साड़ी लुक ने फैंस को काफी इंप्रेस किया। वहीं उर्वशी रौतेला का कान्स रेड कार्पेट पर डेब्यू था जहां उन्हें अपने अंदाज से सारी महफिल लूट ली। अब लोगों को ऐश्वर्या के लुक्स का इंतजार है।

PunjabKesari

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ay (@theaysunshi)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News