Pics: मनीष मल्होत्र की पार्टी में ऐश-अभिषेक की स्टाइलिश एंट्री, पिंक शरारा सूट में खूबसूरत दिखीं ''मिसेज बच्चन''

10/21/2022 11:37:02 AM

मुंबई: फेस्टिव सीजन आ गया है। जैसे जैसे दीवाली नजदीक आ रही है हर कोई ट्रेडिशनल लुक से अपने फैशन को बढ़ा रहा है। इस लिस्ट में बी-टाउन भी शामिल है। दीपावली से पहले ही बी-टाउन में दीवाली पार्टीज होस्ट हो रही हैं।

PunjabKesari

जहां शिरकत कर स्टार्स अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल जीत रहे हैं। वीरवार को डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने दीवाली पार्टी होस्ट की जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की। इस पार्टी में अभिषेक बच्चन ने भी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्टाइलिश एंट्री मारी। लुक की बात करें ऐश लाइट पिंक शरारा सूट में काफी जच रही हैं।

PunjabKesari

इस शरारा सूट पर सिल्वर सीक्वेंस वर्क था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था। मिनिमल मेकअप,चैरी लिपस्टिक, ब्रेस्लेट ऐश के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।  वहीं अभिषेक बच्चन रेड कुर्ते के साथ व्हाइट चूड़ीदार पहने नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

कपल ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो अभिषेक इस समय आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं ऐश हाल ही में फिल्म निर्माता मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में नजर आई थीं। 'पोन्नियिन सेलवन' ने बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News