सुशांत सिंह राजपूत के बाद टीवी एक्टर सुशील गौड़ा ने फांसी लगाकर दी जान

7/8/2020 11:25:22 PM

मुंबई. अभी लोग एक्टर सुशांत सिंह के निधन के गम से उभरे नहीं थे कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ गई। हाल ही में कन्नड़ एक्टर सुशील गौड़ा ने अपने होमटाउन मंड्या (कर्नाटक) में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह अपने घर में मृत पाए गए। हांलाकि सुशील के सुसाइड करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद को इंडस्ट्री में जमाने के लिए सुशील बेहद मेहनत कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन ने उनकी इस मेहनत पर भी ब्रेक लगा दिया था।

PunjabKesari
 सुशील के असामयिक निधन की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।  सुशील गौड़ा की मौत की खबर से हैरान, दूनिया विजय ने फेसबुक पर लिखा -'जब मैंने पहली बार उसे देखा तो मुझे लगा कि वह एक हीरो मैटेरियल है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया है। जो भी समस्या हो सकती है। आत्महत्या का जवाब नहीं है। मुझे लगता है कि इस वर्ष मौतों की श्रृंखला समाप्त नहीं होगी। यह इसलिए नहीं है कि कोरोना वायरस से लोग डरते हैं, लोग विश्वास खो रहे हैं क्योंकि उनके पास नौकरी नहीं है जो उन्हें जीवन जीने के लिए पैसे दे सकती है। संकट को दूर करने के लिए मजबूत बने रहने के लिए यह जरूरी समय है।'

PunjabKesari

 

सुनील की को-स्टार अमिता रंगनाथ ने कहा- 'मुझे अपने दोस्त से खबर मिली। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि अब और नहीं है। वह इतने प्यारे और कोमल दिल के इंसान थे। यह जानकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने हमें इतनी जल्दी छोड़ दिया है। उनके पास मनोरंजन उद्योग में अधिक हासिल करने की प्रतिभा थी।'

PunjabKesari

काम की बात  करें तो सुशील गौड़ा कन्नड़ टीवी सीरियल 'अंतपुरा' से काफी पॉपुलर हुए थे। सुशील कन्नड़ फिल्म 'सलगा' में भी नजर आने वाले थे। इस फिल्म में वो पुलिस का रोल निभा रहे थे लेकिन अफसोस इससे पहले ही उन्होंने मौत को गले लगा लिया। वह  एक एक्टर होने के साथ-साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News