रेहा और महेश भट्ट पर कंगना ने साधा निशाना, बोली-''सुसाइड के 2 दिन पहले हुई थी ये रहस्यमयी....

7/29/2020 10:34:21 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने मंगलवार को रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में एफआईआर करवा दी। के के सिंह द्वारा दी गई इस शिकायत में रेहा और उनके परिवार के खिलाफडयंत्र रचने, उनका पैसा हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

PunjabKesari

के के सिंह के रेहा पर लगाए इन आरोपों के कुछ देर बाद ही एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी बयान आ गया। उन्होंने रेहा चक्रवर्ती समेत महेश भट्ट और मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

 

PunjabKesari


कंगना रनौत की टीम ने एक ट्वीट के जवाब में लिख3- 'रेहा पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थीं, उन्होंने महेश भट्ट को उनके मनोचिकित्सक के रूप में नियुक्त कर रखा था और उसकी मौत से दो दिन पहले ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। खुशी है कि अब इस पूरी बात की जांच की जाएगी।' एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा- 'सुशांत के खाते से 15 करोड़ गायब और महेश भट्ट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि रेया उन्हें अपना गुरु मानती हैं, कोई आश्चर्य नहीं कि फ्रॉडगिरी को सीखा नहीं गया है, बल्कि यह हस्तांतरित है।'

PunjabKesari

 

मुंबई पुलिस पर सवाल उठाते हुए कंगना की टीम ने ट्वीट किया- 'एक समय था जब मुंबई पुलिस हमारे देश का गौरव थी लेकिन आज ये हमारे लिए शर्म हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री को अपने उमंग शो का बहिष्कार करना चाहिए जहां हर साल पुलिस की बहादुरी और सेवाओं का जश्न मनाया जाता है।'


PunjabKesari

बता दें कि सुशांत के सुसाइड के बाद ही कंगना इस मामले की  सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रही हैं। इतना ही नहीं सुशांत के निधन के बाद से ही कंगना फिल्म इंडस्ट्री की कुछ हस्तियों पर जमकर बरस रही हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में  कंगना को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News