बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बाद अब कोरोना की चपेट में आई मलाइका अरोड़ा, बहन अमृता ने दी जानकारी

9/7/2020 12:01:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  कोरोना वायरस आए दिन दुनिया भर में अपने पैर पसारता जा रहा है। अब तक ये कई लाखों लोगों की जान ले चुका है और हर नए दिन लोगों पर इसका संक्रमण देखने को मिल रहा है। अब हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर आई है। बॉलीवुड की मशहूर एक्टर मलाइका अरोड़ा भी कोरोना के घेरे में आ गई हैं। इस बात की पुष्टि मलाइका की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने की है। 

PunjabKesari


मलाइका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। इस बात की जानकारी अमृता ने मीडिया को दी है। बता दें बीते दिन यानि रविवार को एक्टर और मलाइक के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। अर्जुन फिलहाल 'होम क्वारंटीन' हैं।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर ने इस बात की जानकारी शेयर करते हुे इंस्टाग्राम पर लिखा, "ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटीन में रहूंगा।

View this post on Instagram

🙏🏽

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

इसके साथ ही उन्होंने फैंस को पहले से शुक्रिया करते हुए लिखा, मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं. मैं आप सभी को अपने सेहत की जानकारी देता रहूंगा. ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया था, असामान्य समय है। मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता इस वायरस से लड़कर जंग जीतेगी।

PunjabKesari


याद दिला दे अर्जुन और मलाइका काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था, जहां दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती थी।  हालांकि लॉकडाउन के बाद से दोनों को एक-साथ स्पॉट नहीं किया गया। लेकिन दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News