आदित्य रॉय कपूर ने खुद को बताया 'सिंगल', अर्जुन-परिणीति ने कमेंट कर कहा-'चल झूठा'

3/26/2019 6:11:15 PM

मुंबई: बाॅबाॅलीवुड एक्टर आदित्य राॅय कपूर ने हाल ही मे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के जरिए वह फैंस को बता रहे हैं कि वह सिंगल हैं।  तस्वीर में वह टी-शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी है उस पर सिंगल लिखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में भी कुछ ऐसा ही कैप्शन दिया। आदित्य ने कैप्शन देते हुए लिखा- #thesinglelife। इस तस्वीर को देखते ही आदित्य के दोस्तों ने उनकी पोल खोल दी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#thesinglelife

A post shared by @ adityaroykapur on Mar 25, 2019 at 10:39pm PDT

 

एक्टर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- चल झूठा। वहीं परिणीति ने भी कमेंट करते हुए लिखा- 'बड़ा झूठ'। बता दें कि जब आदित्य करण के चैट शो 'कॉफी विद करण'  में पहुंचे थे तब भी उन्होंने कहा था कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं और वह बस जिंदगी के मजे ले रहे हैं।

PunjabKesari

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य इन दिनों फिल्म 'मलंग' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा आदित्य 'कलंक' और 'सड़क 2' में नजर आएंगे। 

PunjabKesari,आदित्य राॅय कपूर इमेज,आदित्य राॅय कपूर फोटो,आदित्य राॅय कपूर पिक्चर


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News