Angel On The Earth: तीन महीने बाद आदित्य नारायण ने दिखाया अपनी प्रिसेंस का चेहरा,टोकरी में लेटी बेहद प्यारी दिखीं त्विषा

5/23/2022 4:04:45 PM

मुंबई: सिंगर आदित्य नारायण और उनकी एक्ट्रेस पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।  श्वेता अग्रवाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम कपल ने त्विषा नारायण झा रखा है।

PunjabKesari

नन्हीं परी की किलकारी गूंजने के बाद से ही पूरा नारायमण परिवार सातवें आसमान पर है। त्विषा के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी झलक देखने को बेताब थे। वहीं अब लगभग 3 महीने बाद आदित्य नारायण ने अपनी प्रिंसेस की तस्वीर शेयर कर दी है।

PunjabKesari

वैसे तो आदित्य ने 24 अप्रैल को भी पत्नी और लाडली संग एक तस्वीर शेयर की थी लेकिन इसमें त्विषा का चेहरा नहीं दिख रहा था। लेकिन अब आदित्य ने अपने इंस्टा पर त्विषा की पहली सोलो तस्वीर शेयर की हैं जिसमें उनका चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। शेयर की तस्वीर में तीन महीने की त्विषा एक टोकरी में लेटी नजर आ रही हैं। व्हाइट आउटफिट में वह बेहद क्यूट लग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Narayan Jha (@adityanarayanofficial)

 

इस दौरान त्विषा ने सिर पर मैचिंग हेयरबैंड लगाया है। बंद मुट्ठी किए वह बेहद ही प्यारे अंदाज से कैमरे को निहार रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा-कल 3 महीने ! ये है, हमारी खूबसूरत परी त्विषा नारायण झा ।

PunjabKesari

इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के इंस्टा पेज की भी जानकारी दी जो @tvishanarayanjha है। फैंस त्विषा की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

PunjabKesari

 

इससे पहले बेटी के 2 महीने के होने पर आदित्य ने एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की थी। तस्वीर में सिंगर अपनी पत्नी और बेटी के साथ शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं। नन्हीं त्विषा अपनी मां की गोद में नजर आ रही थीं।श्वेता आदित्य के घुटनों पर बैठ पोज दे रही हैं। यह तस्वीर वाकई में बेहद प्यारी है। इसे शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा था- दो महीने पहले हमारी छोटी सी खुशियों की गठरी, तविशा, इस दुनिया में आई।

PunjabKesari

10 मार्च 2022 को आदित्य ने अपनी बेटी त्विशा के साथ पहली तस्वीर शेयर की थी। फोटो में आदित्य अपनी बच्ची को गोद में लिए नजर आए थे। 


आदित्य और श्वेता ने 1 दिसंबर 2020 को शादी रचाई थी। दोनों ने एक-दूसरे को 10 सालों तक से डेट करने के बाद सात फेरे लिए थे। कपल की पहली मुलाकात 'शापित' के सेट पर हुई थी। ये आदित्य की बॉलीवुड डेब्यू मूवी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News