दो पोनीटेल..पिंक फ्राॅक में एकदम प्रिसेंस सी दिखीं आदित्य नाराणय की बेटी, मम्मी की गोद में कैद त्विषा पर आ जाएगा आपका दिल

4/6/2024 12:38:40 PM


मुंबई: बाॅलीवुड सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेती अग्रवाल बी-टाउन के प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल यूं तो अपनी लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखता है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए दोनों फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वहीं इस कपल की प्यारी सी बेटी है जिसका नाम त्विषा नारायण झा है। कपल अक्सर अपनी लाडली की क्टूनेस से भरी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है हालांकि उन्हें कभी त्विषा के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट नहीं किया गया।

PunjabKesari

 

 

वहीं अब त्विषा को पहली बार मां श्वेता के साथ  पब्लिकी स्पाॅट किया गया। मौका था गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी की बड़ी बेटी लियाना चौधरी के दूसरे बर्थडे की पार्टी का। इस पार्टी में नन्हीं त्विषा मम्मी श्वेता के साथ पहुंची।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो पिंक फ्रॉकऔर दो पोनीटेल बनाए नारायण फैमिली की जान बेहद प्यारी लग रही हैं।  त्विषा बिल्कुल राजकुमारी की तरह ही लग रही थीं। त्विषा अपनी मम्मी की गोद में टुकुर-टुकुर देखती नजर आ रही थीं। वहीं श्वेता मल्टी कलर शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही थीं।

 

PunjabKesari

बता दें, आदित्य और श्वेता 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बधें थे। लंबे वक्त तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। इनकी शादी की काफी चर्चा रही थी। आदित्य और श्वेता अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'शापित' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। यहीं से दोनों के बीच रोमांस शुरू हुआ। शादी के दो साल बाद दोनों बेटी के मम्मी और पापा बने।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News