''दोस्ताना 2'' को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, सीक्वेल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर

6/27/2019 7:29:02 PM

मुंबईः 2008 में रिलीज हुई फिल्म “दोस्ताना” एक बार फिर से चर्चा में है। 2008 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के इस सीक्वेल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दरअसल खबरें हैं कि फिल्म निर्माता करण जौहर इस फिल्म के सीक्वेल में मुख्य किरदार निभाने के लिए कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को चुना है।
PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें पहली फिल्म तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी थी जिसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे और बॉक्स ऑफिस पर हिट रहने के साथ ही इसे आलोचकों ने भी सराहा था।

प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘दोस्ताना’ की रिलीज़ के लगभग 11 साल बाद अब इसके सीक्वल का एलान किया गया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए फैंस को जानकारी दी है कि इस फिल्म में जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन साथ नज़र आएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News