फराह की लाडली द्वारा बनाए डाॅगी के स्केच के लिए अभिषेक ने दिए 1 लाख रूपए, निर्देशक ने ऐसे जताई खुशी

4/28/2020 7:53:30 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस  कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान की बेटी आन्या इन दिनों अपनी स्केच पेंटिंग की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। आन्या इस पेंटिंग के जरिए लॉकडाउन से प्रभावित जानवरों की मदद के लिए फंड जुटा रही हैं। वहीं आन्या के इस नेक काम में सहयोग देने के लिए बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी आगे आए हैं।

 

PunjabKesari

अभिषेक ने आन्या की पेंटिंग के लिए अच्छी खासी रकम दी है। अभिषेक ने आन्या की पेंटिंग के लिए उन्हें एक लाख रुपए दिए हैं, जिससे उन्हें आवारा जानवारों की मदद के लिए फंड में सहयोग मिलेगा। इस बात की जानकारी खुद फराह ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने अभिषेक संग एख तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर को बेटी की पेंटिंग के लिए एक लाख रुपए देने पर शुक्रिया अदा किया है। तस्वीर में फराह अभिषेकको गले लगाती हुई दिख रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Who gives 1 LAKH for a sketch?? Only @bachchan ..that straightaway doubles Anya s charity drive! Thank u my mad, big hearted crazy boy♥️ bigggggg huggggg cming up which u will hate i know😂

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on Apr 27, 2020 at 5:06am PDT

 

उन्होंने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'एक स्केच के लिए एक लाख रूपए कौन देता है?? सिर्फ अभिषेक बच्चन, इससे अब आन्या की चैरिटी दोगुनी हो गई है! धन्यवाद मेरे दिलदार पागल दोस्त, ढेर सारी झप्पी जो तुम्हें पसंद नहीं है।' सोशल मीडिया पर अभिषेक और फराह की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

1 LAKH RS raised by Anya!! Everyday b4 school n after.. n all weekends , she s diligently sketching for donations! A BIGGG thank you to all who have donated . All monies are being used to feed strays n to send food packages to the slums! ♥️♥️♥️

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on Apr 19, 2020 at 9:11pm PDT

 

बता दें कि फराह की बेटी आन्या आवारा जानवरों के लिए अपने पेंटिंग के जरिए तब से फंड जोड़ रही हैं जबसे पूरे देश में लॉकडाउन लागू हुआ है। बीते दिनों फराह खान की 12 साल की बेटी आन्या ने आवारा जानवरों की मदद के लिए 70 हजार रुपए आर्थिक मदद के तौर पर दिए थे। इस बात की जानकारी खुद फराह खान ने अपने सोशल मीडिया पर दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News