Video: जब इवेंट में सभी गिले-शिकवे भूल अभिषेक-अमिताभ ने लगाया विवेक को गले
9/9/2019 9:49:19 AM
मुंबई: रविवार शाम मुंबई में भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कई बाॅलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की। लेकिन सारी लाइमलाइट बच्चन परिवार और ओबेरॉय फैमिलीले गई। दरअसल, इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे।
वहीं विवेक भी अपने पिता सुरेश ओबेरॉय और पत्नी प्रियंका के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उनका सामना अमिताभ और अभिषेक से हुआ। मीडिया के कैमरों के बीच बच्चन और ओबेरॉय परिवार आमने-सामने था।
इस दौरान की एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद यह लग रहा है कि अब विवेक और अभिषेक के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। उन्होंने सभी गिले-शिकवे मिटा दिए हैं।
वायरल हुई इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुरेश ओबेरॉय ने देखते ही अमिताभ बच्चन को गले लगा लिया। इसके बाद अमिताभ की नजर विवेक पर पड़ी और फिर दोनों गले मिले। इतना ही नहीं अभिषेक ने भी पहले विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय को गले लगाया। उसके बाद वह विवेक से भी गर्मजोशी के साथ मिले। जिसने भी ये नजारा देखा वो बस देखता ही रह गया।
जानकारी के लिए बता दें कि एक समय में विवेक का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ खूब चर्चा में था। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थामा था लेकिन विवेक की एक गलती ने ऐश्वर्या को उनसे दूर कर दिया था।
ऐश्वर्या ने इसके बाद अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली। ऐश्वर्या के चलते विवेक और सलमान के बीच दुश्मनी पैदा हो गई। वहीं बच्चन परिवार से भी विवेक के रिश्ते तल्ख रहे हैं। इवेंट का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।