‘जुड़वां-2’ में दिखेगी वरुण-परिणीति की हाॅट कैमिस्ट्री!
8/30/2016 2:16:07 PM
मुंबई: साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म ''जुड़वां-2'' एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी सलमान खान की ''जुड़वां'' पर अधारित है आैर वरुण धवन सलमान का रोल निभाते नजर आएंगे।
खबर है कि जैकलीन फर्नांडीज एक्टैस करिश्मा कपूर वाले रोल में दिखेंगी। दूसरी लीड़ एक्ट्रैस रंभा के रोल के लिए परिणीति चोपड़ा को अप्रोच किया गया है। डायरैक्टर दो यंग एक्ट्रैस को वरुण के अपोजिट कास्ट करना चाहते हैंं। जैकलीन आैर परिणीति पहली बार वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी।
गौरतलब है कि जैकलीन ढिशुम में वरुण के साथ थीं, पर फिल्म में उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ दिखाई दी थी। परिणीति भी वरुण के साथ ढिशुम के एक गाने में नजर आई थी पर उनके साथ रोमांस करती पहली बार दिखाई देगीं।