माथे पर तिलक, व्हाइट सूट और सिंपल लुक...चमकीला की सक्सेस के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

4/18/2024 7:43:25 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर चर्चा में हैं।  उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है जिसे जब वी मेट वाले इम्तियाज अली ने बनाया है। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ हैं। इसमें दिलजीत ने जहां सिंगर चमकीला का किरदार निभाया है।

PunjabKesari

 

 

वहीं परिणीति उनकी पत्नी अमरजीत के रोल में हैं। फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं अब फिल्म के सक्सेस होने की खुशी में परिणीति बप्पा के दरबार सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने बप्पा को शुर्किया किया।  

PunjabKesari

इस दौरान उनका सादगी भरा अंदाज देखने को मिला है। लुक की बात करें तो परिणीति व्हाइट सूट में खूबसूरत लगीं।माथे पर तिलक लगाए सभी पैप्स को धन्यवाद देती नजर आईं।उन्होंने कहा कि लोगों को शुक्रियां जो 'चमकीला' को इतना प्यार दे रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि इम्तियाज अली की फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा ने 15 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाया था। इस प्रोजेक्ट के चक्कर में उनके हाथ से कई दूसरे प्रोजेक्ट भी छूट गए।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News