सफलता स्थाई नही होती है: प्रियंका चोपड़ा

6/25/2016 6:00:38 PM

मैड्रिड: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि कामयाबी हमेशा के लिए नहीं होती, पलक झपकते ही चली जाएगी। प्रियंका ने बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद हॉलीवुड की ओर रूख किया है। प्रियंका का कहना है सारी शोहरत और शान एक दिन चली जाएगी। प्रियंका ने एकल गीत ‘इन माई सिटी’ से पश्चिम देशो में बतौर गायिका अपने करियर की शुरूआत की।इसके बाद प्रियंका ने अमेरिकी टीवी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में काम किया। 

वह इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी आईफा समारोह में प्रियंका ने कहा, "मेरा मानना है कि आप जो हैं वही रहें। मैं सफलता को स्थाई मान कर नहीं चलती और किसी को ऐसा करना भी नहीं चाहिए। पलक झपकते यह सफलता गायब हो जाएगी। मुझे यकीन है कि एक दिन यह मेरे पास से भी चली जाएगी। लेकिन मैं उन लोगों में हूं जिन्होंने सफलताएं हासिल की हैं, इसलिए आपको अलग-अलग चीजों में सक्षम बनना होगा।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News