अनुराग कश्यप के साथ फिर काम करेंगी ऋचा चड्ढा

5/31/2016 5:39:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऋचा चड्ढा एक बार फिर अनुराग कश्यप के साथ काम करती नजर आ सकती है। ऋचा चड्ढा ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में काम किया था। इस फिल्म से ऋचा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। 

अब चर्चा है कि ऋचा एक बार फिर अपने मेंटर अनुराग कश्यप के साथ काम करने जा रही हैं। ऋचा के लिए ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ हमेशा खास रहेगी। वो हमेशा कहती रही हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।  

अब चार साल बाद ऋचा एक बार फिर अनुराग के साथ काम करने जा रही हैं। बताया जाता है कि ऋचा एक बार फिर अनुराग के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आई है। उनके लिए यह अनुभव संजोने जैसा है। हालांकि ऋचा चाहती हैं कि पहले अनुराग इसको लेकर घोषणा करें, इसके बाद ही वो इस पर बात करना चाहेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News