परिणीति संग डेटिंग की खबरों पर राघव चड्ढा ने दिया रिएक्शन, बल्श करते हुए कही ये बात
3/24/2023 3:06:47 PM
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा हाल ही में एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किए गए हैं। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। अब इस पर राघव चड्ढा का रिएक्शन सामने आ गया है।
परीणिती संग डेटिंग पर बोले राघव चड्ढा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग में बिजी है। वहीं बीते बुधवार एक्ट्रेस ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ लंच किया और दोनों ने साथ में तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर गॉसिप्स शुरू हो गईं। अब इन खबरों को लेकर राघव ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि "आप मुझसे राजनीति के बारे में सवाल करिए लेकिन परिणीति से जुड़े सवाल मत पूछिए।"
आपको बता दें कि राघव और परिणीति को एक साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों ने मैंचिंग शर्ट्स पहनी हुई थी। दोनों की वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के मिले जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग दोनों के साथ होने पर खुश है तो कुछ अभी खबर के पुख्ता होने का इंतजार कर रहे हैं।