झारखंड में टैक्स फ्री हुई धोनी पर बनी फिल्म!

9/25/2016 10:38:54 AM

मुंबई: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को उनके गृह राज्य झारखंड में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। धोनी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं।

एक आधिकारी ने बताया, ‘‘30 सितंबर को रिलीज होने जा रही धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म को झारखंड सरकार ने कल मनोरंजन टैक्स फ्री कर दिया।’’

फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी ‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज’ के सीईओ विजय सिंह ने बताया, ‘‘धोनी का जन्म रांची में हुआ था और वहीं से उनकी यात्रा शुरू हुई। हमलोग बहुत उत्साहित हैं और झारखंड सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने धोनी के जीवन पर बनी फिल्म का इस तरह खुले हाथों से स्वागत किया।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News