बीजेपी की हार पर KRK ने कंगना पर कसा तंज, बोले- ''मैडम की तो बेजत्ती हो गई''
12/9/2022 1:55:14 PM
नई दिल्ली/टीम टिडिटल। बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रानौत फिल्मों के अलावा राजनीति में भी खूब इंट्रेस्ट लेती हैं। कंगना को बीजेपी का करीबी भी माना जाता है। ऐसे में उन्हें बीजेपी की तरफ होने पर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। इस बार फिर बीजेपी की हार से कंगना को आड़े हाथो लिया जा रहा है। हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले केआरके ने कंगना पर तंज कसा है।
हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार और कांग्रेस की जीत पर केआरके ने कई ट्वीट किए है। जिसमें उन्होंने एक ट्वीट कंगना रानौत के लिए भी किया है। केआरके ने अपने ट्वविटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,- ये बड़े अफसोस की बात है कि कंगना रनौत के राज्य हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 में मैडम की पार्टी बीजेपी हार गई। ये तो भारी इंसल्ट हो गई मैडम जी। हालांकि अभी तक इस पर कंगना की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन केआरके का कमेंट कंगना के फैंस को पसंद नहीं आया है।
Ye Bade afsos Ki Baat Hai, Ki #KanganaRanaut madam Ke state #HimachalPradeshElection2022 main Madam Ki Party BJP Haar Gayee. Ye Toh Bhari insult Ho Gayee Madam Ji.🤪
— KRK (@kamaalrkhan) December 8, 2022
बता दें कि कंगना हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। उनका परिवार हिमाचल के मनाली में रहता हैं। कंगना अकसर अपने होम टाउन जाती रहती हैं। साथ ही वह कई बार खुलेआम बीजेपी को सपोर्ट करती भी दिखाई देती हैं। ऐसे में केआरके ने उनके लिए ऐसा ट्वीट किया है।