Ramadan 2024: लवबर्ड अरबाज-शूरा ने रवीना टंडन के साथ की इफ्तार पार्टी, एक दूसरे का झूठा खाकर ''मिस्टर एंड मिसेज खान'' ने लुटाया प्यार

4/3/2024 12:13:47 PM


मुंबई: अरबाज खान और उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान बी-टाउन के फेवरेट कपल्स बन गए हैं। अरबाज खान और शूरा को अक्सर हैंगआउट करते देखा जाता है। दोनों एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।

PunjabKesari

हाल ही में इस प्यारे कपल का क्यूट सा पल देखने को मिला। मौका था इफ्तारी का। रमजान के मौके पर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुंबई के मुहम्मद अली रोड पर अपने दोस्तों के लिए इफ्तारी होस्ट की। ऐसे में अरबाज भी पत्नी शूरा संग इफ्तारी करने पहुंचे।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इफ्तारी पार्टी में शूरा येलो कलर का सूट कैरी करके पहुंची जिसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही थी। उन्होंने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से लुक को पूरा किया था। वहीं अरबाज ब्लू शर्ट में हैंडमस दिखे।

PunjabKesari

न्यूलीवेड इस कपल ने इफ्तारी में कई लजीज पकवानों के मजे लिए। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे का झूठा भी खाते नजर आए।

PunjabKesari

दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखे। इफ्तारी के बाद शूरा ने अरबाज का चेहरा भी साफ किया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News