Pics: लड़का या लड़की इस सवाल पर करीना कपूर ने दिया करारा जवाब

9/14/2016 3:02:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की मशहूर एक्ट्रैस करीना कपूर हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उनका कहना है कि वह खुद एक लड़की हैं और वह एक लड़की को ही जन्म देना पसंद करेंगी।

बता दें कि करीना ने एक कार्यक्रम में कहा, "जहां भी मैं जाती हूं, मुझसे बस एक ही सवाल पूछा जाता है, जो मुझे व्यतिगत मामले में दखल लगता है। मुझसे और सैफ, हम दोनों से यह पूछा जाता है कि यह लड़का है या लड़की? क्या आपने पता लगा लिया है? मुझे कहना पड़ता है कि माफ कीजिए, इससे क्या फर्क पड़ता है।"

उन्होंने यह भी कहा, "मैं भी संतान के तौर पर एक लड़की हूं और मैं एक लड़की को ही संतान के तौर पर पाना पसंद करूंगी। मैंने अपने माता-पिता के लिए शायद एक बेटे से बढ़कर किया है।" करीना ने कहा कि सिर्फ औरत ही एक एेसी रूह है, जो अपने शरीर में एक रूह को पालने का अधिकार है।

इस कार्यक्रम में आमिर खान, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, दीया मिर्जा, मोनाली ठाकुर और शंकर एहसान लॉय जैसी काफी मशहूर हस्तियां भी शामिल हुई हैं।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News