शादी के 5 साल बाद भरेगी सूनी गोद: प्रेग्नेंट हैं Akshay Kumar की हीरोइन, 41 की आरती छाबड़िया ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

4/4/2024 12:11:01 PM

मुंबई: साल 2024 कई बी-टाउन स्टार्स के लिए खुशियां लेकर आया। कई स्टार्स कपल्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। दीपिका पादुकोण,यामी गौतम, ऋचा चड्ढा समेत कई हसीनाओं की सूनी गोद इस साल भरेगी। वहीं अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि आरती छाबड़िया है। आरती छाबड़िया भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

PunjabKesari

 

आरती शादी के पांच साल बाद एक्ट्रेस मां बनने के लिए तैयार हैं। उनकी उम्र फिलहाल 41 साल है और वो अपने पति विशारद बीडासी के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। दो दिन पहले आरती ने इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी शूट का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह ब्लैक कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने अपने बेबी बंप को पकड़े नजर आईं।

PunjabKesari

 

वहीं नई तस्वीरों में  में आरती व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ नीली डेनिम जींस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह अपने बड़े से बेबी बंप को फ्लाॅन्ट कर कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aarti Chabria (@aartichabria)

कपल ने 23 जून, 2019 को शादी की थी। आरती ने विशारद से अरेंज मैरेज की है और दोनों एक साथ बहुत खुश हैं। विशारद बीडासी ऑस्ट्रेलिया में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aarti Chabria (@aartichabria)

उन्होंने 'लज्जा' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और 'आवारा पागल दीवाना', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'शादी नंबर 1', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया। आरती की आखिरी फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई पंजाबी फिल्म 'व्याह 70 किमी' थी।

-


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News