असम टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए प्रियंका ने मांगी इतनी फीस, सुन कर उड़ेगे होश

8/28/2016 11:18:06 AM

मुंबई: असम सरकार ने राज्य के टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा को चुना है। सुनने में अाया है कि वह 10 दिन के प्रमोशन कैंपेन की फीस 15 करोड़ रुपए ले रही हैं। एक दिन के प्रमोशनल शूट की कीमत 1.5 करोड़ रुपए।

अापको बता दें कि इस कैंपेन के लिए सचिन तेंदुलकर को भी अप्रोच किया गया है। फिल्म ''मैरी कॉम'' के बाद पूर्वी राज्यों में प्रियंका की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखकर उन्हें अप्रोच किया गया है।

असम राज्य कई परेशानियों से गुजर रहा है। पिछले दिनों आई बाढ़, वित्तीय संकट और आंतरिक असुरक्षा के बीच प्रियंका की इस महंगी फीस को लकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

गौरतलब है कि गुजरात टूरिज्म के लिए अमिताभ बच्चन ने फ्री में विज्ञापन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News