इस गलती के कारण अब फिर रिलीज़ होगा ''जज़्बा’ का ट्रेलर...

9/1/2015 1:14:07 PM

मुंबई : ऐश्वर्या राय की अपकमिंग फिल्म ''जज़्बा’ का ट्रेलर एक बार फिर रिलीज़ होगा। दरअसल संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म में हरे रंग की अतीवता आलोचकों और दर्शकों के एक धड़े को संभवत: अच्छी नहीं लगी। यही वजह है कि कमेंट्स के बाद संजय इसकी कलर स्कीम को बदलने जा रहे हैं। इसका सुधरा हुआ वर्जन इस हफ्ते फिर से सार्वजनिक किया जाएगा।

उन्होंने कहा  ''जो वर्जन आपने देखा वो सिनेमाघरों के लिए था। बड़े परदे पर हरा रंग फैल जाएगा जबकि अभी टीवी, मोबाइल और अन्य छोटी स्क्रीन पर ये चुभता सा लग सकता है। छोटे पर्दों पर इस असर को हमने भांपा नहीं था। ट्रेलर का एक नया वर्जन इस हफ्ते रिलीज किया जाएगा।’

गुप्ता ने बताया कि उनके साउंड रिकॉर्डिस्ट ने साउंड क्वालिटी को भी बदला है। कुल मिलाकर वे फिल्म के इस टोन की वकालत भी करते हैं, "मेरी हर फिल्म की एक अलग आवाज, लुक, स्वाद, कलर और व्यक्तित्व होता है। जज़्बा में भी हमने एक खास लुक और साउंड रखा है। रिलीज के बाद इसकी तकनीक को देखकर सब समझ जाएंगे।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News