''''बी.ए. पास'' के सीक्वल में नहीं उतरेंगे कपड़े ''

8/2/2015 9:30:17 AM

मुंबई : साल 2013 में  आई अजय बहल निर्देशित फिल्म ''बी.ए. पास'' ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।फिल्म में अभिनेत्री शिल्पा शुक्ला के अभिनय की काफी सराहना की गई थी। लेकिन अब खबर है कि बी.ए. पास के मेकर्स इसका सीक्वल ''एम.ए. पास'' बनाने जा रहे हैं। 
 
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक ''बी.ए. पास'' के मेकर्स फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं लेकिन मेकर्स का कहना है कि एस बार फिल्म में बोल्ड सीन नहीं होंगे ,ना ही इस फिल्म में सारिका आंटी के किरदार में शिल्पा शुक्ला दिखेंगी। इस फिल्म में एक उम्दा कहानी होगी। फिल्ममेकर नरेंद्र सिंह का कहना है, ''हम भले ही ''बी.ए. पास'' कर एमए बनाने जा रहे हैं लेकिन इस फिल्म में कपड़े नहीं उतरेंगे हां कुछ रोमांटिक सीन जरूर होंगे''
 
जानकारी के मुताबिक यह फिल्म एक ऐसी लड़की नेहा की कहानी है जो इंदौर से मुंबई एक्ट्रैस बनने आती है और कुछ कमर्शियल और सीरियल में रोल कर हासिल करती है।  इस फिल्म में दो और अहम किरदार है एक विजय का जो ब्रोकर होता है वहीं दूसरी चंडीगढ की एक लड़की का जिसकी कहानी बिल्कुल नेहा जैसी होती है। 
 
फिल्म की शूटिंग मुंबई में 15 अगस्त से शुरू होगी। मुंबई के बाद फिल्म राजस्थान , गोवा, और मध्य प्रदेश में भी शूट की जाएगी। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News