ट्विटर पर हुए सोनम के 70 लाख फॉलोअर, देखें HOT PICS

7/29/2015 2:13:41 PM

मुंबई : ट्विटर पर बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के फॉलोअर की संख्या ने आज 70 लाख का आकड़ा छू लिया। ‘खूबसूरत’ की 30 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वो इस मौके का जशन अपने प्रशंसकों के साथ ऑनलाइन बातचीत कर के मनाएंगी। 
 
 सोनम ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ 70 लाख प्रशंसक। रात आठ बजे मेरे साथ जबरदस्त सवाल जवाब सत्र में शामिल होने को तैयार रहें। ’’
 
 सोनम बड़े पर्दे पर पिछली बार फिल्म ‘डॉली की डोली’ में नजर आई थी। इसी साल 12 नवंबर का रिलीज होने वाली सूरज बडज़ात्या की ‘प्रेम रत्न धन पायो’ में सोनम सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News