पुराने जमाने में भी अभिनेत्रियों ने तोड़ी बोलडनेस की सारी हदें (PICS)

7/28/2015 5:22:32 PM

मुंबई : 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड में अभिनेत्रियों द्वारा साड़ी पहनने और पतिव्रता पर ज्यादा जोर दिया जाता था लेकिन उस वक्त भी कुछ ऐसीं अभिनेत्रियां थी जिन्होंने शर्म और मान मर्यादा की सीमा तोड़ते हुए कुछ ऐसे बोल्ड कारनामे किए जिसने सबको हैरान कर दिया था। इस लिस्ट में डिंपल कपाडिया से लेकर मंदाकिनी तक और सिमी ग्रेवाल से रेखा जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। आइए डालते हैं एक नज़र उन पांच अभिनेत्रियों पर जिन्होंने कैमरे पर बोल्ड सींस देने पर नहीं की जरा भी झिझक। 

प्रोतिमा बेदी : बोलडनेस दिखाने के चक्कर में प्रोतिमा ने तो तब हद पार कर दी जब उन्होंने सिने ब्लिट्ज मैगजीन के लिए बिलकुल न्यूड सीन दिया। 1974 में किए गए इस मैगजीन के फोटोशूट के लिए प्रोतिमा बीच पर निर्वस्त्र दौड़ती नज़र आ रही है। 
 
सिमी ग्रेवाल : सिमी तब चर्चाओं में आई थी जब उन्होंने 1972  में फिल्म वे बैक में शशि कपूर के साथ सेमी न्यूड सीन दिया था। 
 
जीनत अमान : अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती जीनत ने तब सबको हैरान कर दिया था जब उन्होंने  ''सत्यम शिवम सुंदरम'' में पार्दर्शीय साड़ी में पोज दिया। 
 
डिंपल कपाड़िया: कम उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली डिंपल ने फिल्म ''बॉबी'' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर कामयाबी हासिल हुई थी लेकिन वह तब लम्बे समय तक सुर्खियों में रही जब उन्होंने फिल्म ''सागर'' में समुंद्र के किनारे टॉवल खिसक जाने का सीन किया था। 
 
दीपा साही : 1992 में दीपा उस वक्त विवादों  में घिरी जब उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ''माया मेमसाब'' में टॉपलेस सीन दिया था। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News