नशे ने इस टीवी एक्ट्रैस की कर दी ऐसी हालात, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

11/25/2015 3:16:54 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रूपा गागुंली आज 49 साल की हो गई हैं। रूपा का जन्म कोलकाता के कल्याणी में 25 नवम्बर 1966 को हुआ था। 25 साल पहले बी. आर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में द्रौपदी का रोल निभाकर रूपा घर घर में फेमस हुई थी।

द्रौपदी के रोल में पॉपुलर होने के बाद उन्होंने गौतम घोष की पोद्मा नोदीर माझी (1993), अपर्णा सेन की युगांत (1995) और रितुपर्णो घोष की अंतरमहल (2006) जैसी फिल्मों में काम किया और सुर्खियां बटोरी।

रूपा गांगुली ने एक मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी, से 1992 में शादी की। शादी के 14 साल के बाद वे 2007 में अलग हो गये  और बाद में औपचारिक रूप से जनवरी 2009 में उन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद उन्हें नशे की लत भी लग गई थी। उनका आकाश नाम का एक बेटा है।पति से अलग होने के बाद वो अपने से 13 साल छोटे गायक प्रेमी दिब्येंदु के साथ अपने मुंबई के फ्लैट में रहती थीं। आगे चलकर रूपा दिब्येंदु से भी अलग हो गयी।

स्टार प्लस के हिट रियलिटी शो सच का सामना (2009), की आखिरी कड़ी में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोले थे। रूपा ने बताया था कि जब वह महाभारत सीरियल कर रही थीं, तो इस दौरान उनके एक्सट्रा मैरिटल रिलेशन बने।शो में रूपा ने अपनी जिंदगी के कई अहम बातों पर अपना नजरिया जाहिर करते हुए कहा था कि अब जाकर वह राहत महसूस कर रही हैं। इन सभी बातों को वह सालों से अपने दिल में दबाकर बैठी थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News