Oops ! डांस करते हुए यूं अचानक गिर पड़े Pulkit, Gf कृति ने ऐसे किया रिएक्ट

1/13/2023 12:20:41 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें पुलकित डांस करते-करते अचानक से गिर पड़ते हैं। अभिनेता का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद फैंस एक्टर से कमेंट करके पूछ रहे हैं कि गिरने के बाद वो ठीक हैं या नहीं।

डांस करते हुए अचानक गिरे पुलकित सम्राट
इस वीडियो में पुलकित अपने भाई ध्रुव और दोस्तों के साथ मीका सिंह के सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसमें एक्टर डांस करते-करते मेज के एक दम किनारे पर आ जाते हैं और धड़ाम से गिर जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं वीडियो को देखने के बाद एक्टर के फैंस और उनकी गर्लफ्रैंड को उनकी चिंता होने लगी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

एक्टर की गर्लफ्रेंड और फैंस का रिएक्शन
पुलकित की गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा भी वीडियो को देखकर चौंक जाती है और कमेंट सेक्शन में आउच शब्द को पांच बार लिख देती हैं। वहीं पुलकित के फैंस भी कमेंट करके एक्टर का हालचाल ले रहे हैं। एक यूजर कमेंट करके लिखता है कि "भाई बड़ी तेज लगी होगी"। साथ ही एक दूसरा फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि "ऐसे गिरने से लगता है कि जोर की लगी होगी।"

आपको बता दें कि पुलकित सम्राट एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। एक्टर ने साल 2014 में सलमान की राखी सिस्टर श्वेता रोहिरा संग शादी की थी लेकिन दोनों का एक साल बाद ही तलाक हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News