स्वरा को महंगी पड़ी सोनम की शादी में की ये हरकत, डॉक्टर ने 10 दिन तक आराम करने की दी सलाह
5/16/2018 4:34:32 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लुक के बावजूद उनके बेबॉक अंदाज के लिए जाना जाता है। स्वरा इन दिनों अपनी अपकिमंग मूवी वीरे दी वेडिंग की प्रमोशन को लेकर बिजी हैं।
बीते दिनों स्वरा सोनम कपूर की शादी और फिर रिसेप्शन में धमाल मचाती हुई नजर आई थीं। हालांकि उन्हें सोनम की शादी में जश्न मनाना महंगा पड़ गया। दरअसल, सोनम की शादी में स्वरा को कमर दर्द की समस्या हो गई है।
हाल ही में स्वरा ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि आपको इस वक्त पूरी तरह बेड रेस्ट पर रहने की जरुरत है।
स्वरा ने आगे बताया है कि अगर अभी वह 10 दिन का बेड रेस्ट नहीं लेती हैं तो फिर उन्हें आगे 2 से 8 हफ्तों तक बेड पर ही रहना पड़ सकता है। बता दें कि स्लिप डिस्क की वजह से आमतौर पर कमर और उसके आस-पास काफी दर्द रहता है।
बता दें कि स्वरा भास्कर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी। जल्द ही इस फिल्म का प्रमोशन शुरू होने वाला है और ऐसे में उनके न होने से फिल्म को नुकसान होने का डर है।