बायोपिक के लिए श्रद्धा ले रहीं साइना से ट्रेनिंग

9/8/2017 8:22:01 PM

मुंबईः अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म साइना में भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की भूमिका निभाती नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर ने साइना नेहवाल की बायोपिक में काम करने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी है। श्रद्धा ने आज अपने इंस्टाग्राम पेज पर साइना के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि श्रद्धा साइना से ट्रेनिंग ले रही हैं। इस तस्वीर में साइना श्रद्धा को खेल की टेक्निक बताते हुए नजर आ रही हैं। 

 

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

बता दें श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पारकर' रिलीज होने वाली है। बावजूद श्रद्धा कपूर इन दिनों बेहद बिजी हैं। इसकी वजह है उनकी दो आने वाली फिल्में, जिसमें पहली 'साहो' है, तो दूसरी सायना नेहवाल की बायोपिक भी उनके हिस्से आ गई है। अब दो बड़ी बजट की दो फिल्में अगर किसी की झोली में हो, तो वो बिजी होगा ही। ऐसे में श्रद्धा कपूर भी बेहद बिजी हैं। 

 

श्रद्धा कपूर एक ही साथ दोनों फिल्मों की तैयारी में लगी हुई हैं। दरअसल, 'बाहुबली' फेम प्रभास के अपोजिट उन्हें 'साहो' में कास्ट किया गया है। इस फिल्म के लिए श्रद्धा को अपना वजन घटाना है। जो 'हसीना' के लिए उन्होंने बढ़ाया था। इसके साथ ही अगले कुछ माह में उन्हें साइना नेहवाल की बायोपिक में भी काम करना है। तो श्रद्धा ने दोनों ही फिल्मों के लिए कॉमन रास्ता ढूंढ लिया है।  

 

श्रद्धा कपूर बायोपिक के लिए साइना नेहवाल से मिल चुकी हैं और उन्हीं की तरह अब बैडमिंटन की बारीकियों पर काम कर रही हैं। साथ ही बैडमिंटन खेलते हुए अपने वजन घटाने पर भी काम कर रही हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News