मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी संग श्रद्धा कपूर ने मनाया गुड़ी पड़वा,सादगी से ''मराठी मुल्गी'' ने चुरा लिया फैंस का दिल

4/10/2024 1:48:42 PM


मुंबई: 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार को ज्यादा महाराष्ट्र में मनाया जाता है। हिंदू चंद्र-सौर कैलेंडर के अनुसार नए साल का प्रतीक है। ये त्योहार वसंत की नई शुरुआत का प्रतीक है। इस त्योहार पर घरों को रंगोली, आम के पत्तों और गुड़ी झंडे से सजाया जाता है।

PunjabKesari

आम जनता से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार के रंग में रंगे नजर आए। मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हर साल इस त्योहार को सेलिब्रेट करती हैं। इस साल भी एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ गुड़ी पड़वा सेलिब्रेट किया।

PunjabKesari

उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पहली तस्वीर में वह अपनी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ हाथ में थाली लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

एक फोटो कैंडिड है जिसमें एक्ट्रेस की मुस्कुराहट फैंस का दिल चुराने के लिए काफी है। बाकी की तस्वीरों में पूजा की झलकियां हैं और एक में वह अपने परिवार के साथ सेल्फी ले रही हैं।  

PunjabKesari

एक्ट्रेस के लुक की तो लाल कलर के सलवार सूट और बिना मेकअप में भी वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हमेशा की तरह लोग एक्ट्रेस की सादगी पर अपना दिल हार गए हैं।

PunjabKesari


एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी गुड़ी पड़वा मेरी इंस्टा फैमिली। गुड़ी पड़वा की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।"

 

PunjabKesari

काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं। ''स्त्री 2' इसी साल 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ 'चंदू चैम्पियन' और 'नो एंट्री' के सीक्वल में भी नजर आएंगी।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News