''रंगून'' मे कंगना का लुक मार्लिन मुनरो जैसा

9/6/2015 2:40:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत का लुक उनकी आने वाली फिल्म रंगून में हॉलीवुड अभिनेत्री मार्लिन मुनरो जैसा होगा। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार विशाल भारद्वाज हैदर के बाद फिर से एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे है। विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर पिछले वर्ष प्रदर्शित हुई थी। ''हैदर'' न सिर्फ दर्शकों को बल्कि समीक्षकों को भी बेहद पसंद आयी थी। विशाल ने अपनी अगली फिल्म की प्लानिंग कर ली है।  

बताया जाता है कि फिल्म का नाम ''रंगून'' है। फिल्म की कहानी प्रेम त्रिकोण पर द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। रंगून में भारतीयों ने भारतीयों से ही लड़ाई लड़ी थी क्योंकि कुछ भारतीय ब्रिटिश आर्मी की ओर से लड़ रहे थे तो कुछ सुभाषचंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी से। चर्चा है कि फिल्म में सैफ अली खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। 

सैफ ''ओंकारा'' और शाहिद ''कमीने'' तथा ''हैदर'' में विशाल के साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों के कैरियर की बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। कंगना पहली बार विशाल के साथ फिल्म करेंगी। चर्चा है कि ''रंगून'' में कंगना का लुक हॉलीवुड अदाकारा मर्लिन मुनरो जैसा होगा। डॉली अहलुवालिया कंगना का लुक तैयार कर रही हैं। इसमें विश्व युद्ध-2 के दौर की फील होगी। उनके बाल लहरनुमा होंगे और वह डीप नेक वाले कपड़े पहनेंगी। मर्लिन मुनरो जैसे।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News