लंदन में ये सब कर रहे है आर्यन-नव्या

5/31/2016 2:53:34 PM

मुंबई: अमिताभ की नातिन नव्या और शाहरुख के बेटे आर्यन अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर चुके है। दोनों एक ही कॉलिज में साथ पढ़े हैं। डिग्री मिलने के दौरान शाहरुख और नव्या की मम्मी श्वेता लंदन में थे, ऐसे में अब शाहरुख और श्वेता के लौट आने के बाद इन दोनों ने अपने अंदाज में पार्टी शुरू कर दी है। दोनों ने हाल ही में दोस्तों संग पार्टी की। नव्या ने पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और उन्होंने जमकर मस्ती की है।

आप को बता दें कि नव्या अब दोस्तों के साथ देर रात पार्टी कर रही हैं। दरअसल उनकी मम्मी उनके साथ थी, इसलिए देर रात पार्टियों से वह अभी तक दूर थी। आर्यन के पिता शाहरुख और बहन सुहाना भी उनके साथ लंदन में थे, जो हाल ही में लौटे हैं। ऐसे में अब आर्यन और नव्या जमकर पार्टी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News