असल जिंदगी में बात करने से कतराते हैं TV के ये रोमांटिक कपल्स

8/9/2016 1:09:41 PM

मुंबई: स्टार प्लस का मशहूर शो ''दीया और बाती हम'' खत्म होने जा रहा है। इस शो में संध्या और सूरज की एक अनोखी लव-स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह शो 5 साल पहले शुरू हुआ था आैर अब 11 सितंबर को खत्म होने जा रहा है।

''दीया और बाती हम''- आपको बता दें कि पहले इस शो की लीड जोड़ी संध्या और सूरज बहुत अच्छे दोस्त थे। पर कुछ समय पहले इन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, तब से यह दोनों एक-दूसरे से रियल लाइफ में बात करने से बचते हैं।

''ये हैं मोहब्बतें''- स्टार प्लस के मशहूर शो ''ये हैं मोहब्बतें'' की मेन जोड़ी दिव्यंका और करण भी एक-दूसरे से दूरी बनाते थे। हालांकि, पिछले साल दिव्यंका के एक्सीडेंट के बाद दोनों अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

''ये रिश्ता क्या कहलाता है''- टी.वी. शो ''ये रिश्ता क्या कहलाता है, पिछले सात सालों से दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। लेकिन आपको बता दें कि इस शो में मेन रोल करने वाले करण और हिना आपस में एक दूसरे से बात नहीं करते।

''बालिका वधु''- कलर्स के शो ''बालिका वधु'' की जोड़ी तोरल रासपुत्रा और सिद्धार्थ शुक्ला सेट पर लाइन्स डिस्कस करने और मीडिया के सामने ही बात करते हैं। बाकी समय वह एक दूसरे को इग्नोर करते हैं।

''मधुबाला एक इश्क एक जुनून''- के लीड एक्टर्स विवियन और दृष्टि भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। लेकिन इस शो में इन दोनों की कैम्रस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी।

''देवों के देव.. महादेव''- लाईफ अोके के मशहूर शो ''देवों के देव.. महादेव'' में शिव और पार्वती के बीच भी झगड़ा हो गया था। इसी कारण सोनारिका को शो से निकाल दिया था।

''कसौटी जिंदगी की''- टी.वी. के पॉपुलर शो ''कसौटी जिंदगी के'' की जोड़ी श्वेता तिवारी और सीजैन खान भी रियल लाइफ में एक दूसरे से बात नहीं करते थे। 

''जोधा अकबर''- टी.वी.शो ''जोधा अकबर'' एक लव स्टोरी पर बेस्ड था। लेकिन इस टीवी शो के स्टार्स रजत और परिधि असल में एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं, लेकिन अपने सींस यह आसानी से शूट कर लेते थे।

''बेइंतहा''- ''बेइंतहा'' की लीड जोड़ी प्रीतिका और हरशद हमेशा एक-दूसरे को गुड़ फ्रेंड्स बताते आए हैं, लेकिन सूत्रों के कहना है कि, यह कपल शूटिंग खत्म होते ही सेट से बाहर चले जाते थे।

''अनामिका''- ''अनामिका'' शो में टाइटल रोल करने वाली सिमरन कौर असल जिंदगी में रिजर्व नेचर की हैं। मुदित और सिमरन की आपस में नहीं बन पाई थी और इसी वजह से यह दोनों अपने सींस शूट करने के बाद एक-दूसरे से बात नहीं करते थे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News