दिव्यंका के रिसेप्शन में गुस्से से लाल हुए ऑनस्क्रीन हसबैंड, मीडिया पर निकाला गुस्सा

7/15/2016 5:17:28 PM

मुंबई: गुरुवार रात टी.वी. एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दाहिया की शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी हुई। रिसेप्शन में दिव्यंका के ऑनस्क्रीन हसबैंड भी आए। रमन भल्ला वैसे तो अपने गुस्से के कारण बहुत मशहूर है। लेकिन किसा ने यह नहीं सोचा होगा कि रमन इसी अंदाज में दिव्यंका-विवेक की रिसेप्शन में आएगे। रमन जैसे ही गाड़ी से उतरे वह मीडिया पर भड़क गए। बिना कोई सवाल का जवाब दिए और बिना कोई फोटो क्लिक करवाए जनाब अंदर चलेगे। 

आपको बता दें कि रमन के अलावा रिसेप्शन में एकता कपूर, उनके पिता जीतेन्द्र और मां शोभा कपूर, मौनी रॉय, करण कुंद्रा, दीपिका सिंह, गौतम रोड़े, विशाल सिंह, पूजा गौर, सृती झा, अनिता हसनंदानी, वाहबिज दोराबजी, राजेश कुमार और चाइल्ड आर्टिस्ट रूहाणिका धवन सहित कई सेलेब्स दिव्यंका और विवेक को बधाई देने पहुंचे।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News