seriously: क्या दिव्यांका-विवेक मना रहे हैं सीक्रेट हनीमून?

8/23/2016 1:18:12 PM

मुंबई: टी.वी. एक्ट्रैस की इशिता यानि दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने को-स्टार विवेक दहिया से शादी की। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को एक दूसरे के साथ खूबसूरत पलों को बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों ने अपने लिए वक्त निकाल लिया है। शायद कहीं ये उन दोनों का हनीमून तो नहीं है। खैर अब तो ये बात वहीं जानते हैं। 

खबरों के अनुसार इंस्टाग्राम पर आई तस्वीरों से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दिव्यांका और विवेक उदयपुर में अपना ''सीक्रेट हनीमून'' मनाने के लिए गए हैं। राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर में ये जोड़ी एक दूसरे के साथ खूबसूरत वक्त बिता रही है। यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर बेहद खुश है और हर जगर इसका नुमाइश करना नहीं भूलती।

विवेक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को पोस्ट कर के लिखा है, ''ये है मोहब्बत''

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News