कभी खुद लगाती थी छेड़खानी के आरोप, अब बनी हमदर्द

7/7/2016 4:43:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड में आइटम गर्ल के नाम से मशहूर राखी सावंत को विवादों में घिरना बेहद पसंद है तभी तो मैडम छेड़खानी के आरोप में फंसे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह के बचाव में उतर आई है। जी हां, हमारी रिपोर्ट्स के जरिए राखी सावंत ने मीडिया को मीका के घर में घुसी लड़की का अपने फोन में वीडियो दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने मीका के बचाव में कई शब्द कहे है। 

गौरतलब है कि महिला का आरोप था कि मीका सिंह ने उसके साथ बदतमीजी की इतना ही नहीं उन्हें चोट पहुंचाने की भी कोशिश की है। हालांकि मीका सिंह ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि महिला ने मुझसे पांच करोड़ रूपए की मांग की और नहीं देने पर केस करने की धमकी दी। ये मुझे फंसाने की साजिश है। इस संबंध में मैंने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News