मिरांडा ने बॉयफ्रैंड को अपने माता-पिता से मिलाया?

8/16/2015 1:50:09 PM

लंदन: ऑस्ट्रेलियाई मॉडल मिरांडा केर ने अपने बॉयफ्रैंड इवान स्पीगेल का परिचय अपने अपने माता-पिता से कराया है। खबर के अनुसार 32 वर्षीय केर की माता थेरेसी और पिता जॉन ने जुलाई में ग्रीस की एक यात्रा के दौरान उनके रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी थी। केर का चार वर्ष का एक बेटा भी है। 

एक सूत्र ने कहा, ‘‘वह सोचती हैं इवान बहुत अच्छे हैं। उनका रिश्ता बहुत जल्द ही गहरा हो गया है।’’  सूत्र ने बताया कि मिरांडा के 25 वर्षीय अरबपति बॉयफ्रैंड इवान उनके बेटे के साथ भी काफी घुलमिल गए हैं। दोनों ने जून में एक दूसरे के साथ डेटिंग शुरू की थी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News