कोरोना संक्रमितों की मदद कर रहीं जोया मोरानी, दूसरी बार डोनेट किया प्लाज्मा

5/27/2020 11:05:56 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म एक्ट्रेस जोया मोरानी कोरोना वायरस को मात देकर इससे संक्रमित लोगों की मदद के लिए अपना प्लाजमा दान किया था। उनके इस दान की लोग खूब प्रशंसा कर रहे थे। हाल ही में एक बार फिर जोया ऐसी मदद के लिए फिर चर्चा में बनीं हुई है। जी हां, एक्ट्रेस ने दूसरी बार फिर कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए अपना प्लाजमा डोनेट किया है।

PunjabKesari
इस बात की जानकारी जोया ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, प्लाज्मा डोनेशन राउंड 2। पिछली बार की गई मदद से एक मरीज ICU से बाहर हो गया था। ऐसे में उम्मीद करें की हर वो मरीज जो कोरोना से ठीक हुआ है वो आकर ब्लड डोनेट करें, जिससे आप दूसरे की मदद कर पाएंगे।

 

जानकारी के लिए बता दें, जोया मोरानी और उनकी बहन शजा मोरानी अप्रैल में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने प्लाजमा थैरेपी के लिए बल्ड डोनेट करने का फैसला लिया था और डोनेशन की तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News