69 की जीनत अमान को भी लगा pavari का चस्का, बॉलीवुड में 50 साल पूरे करने पर ''लैला'' गाने पर किया धमाकेदार डांस

2/28/2021 10:49:02 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस  जीनत अमान इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में मॉडर्न वूमन के कॉन्सेप्ट को स्थापित किया। जीनत अमान की फिल्मों में बोल्डनेस के साथ-साथ पाश्चातय खूबसूरती की भी खास जगह थी। उनकी सत्यम शिवम सुंदरम से लेकर कुर्बानी तक ऐसी ही फिल्में हैं जिनमें उनकी ब्यूटी ने फिल्मों को चलाने में अहम भूमिका निभाई।

PunjabKesari

आज जीनत अमान को इंडस्ट्री में 50 साल हो गए हैं। इस खास दिन को उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन की कुछ वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। पहली वीडियो में जीनत अमान कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। वहीं उनके आस पास कुछ लोग खड़े हैं। इस दौरान सब पर पावरी हो रही है डायलाॅग का चस्का चढ़ा हुआ नजर आ रहा है।

 

PunjabKesari

वीडियो में वे कहते हैं-'ये हम हैं, ये हमारा केक है और यहां पावरी हो रही हैं।' वहीं दूसरी वीडियो में जीनत अमान केक काट रही हैं। केक कटिंग करने के बाद 69 की जीनत अमान लैला ओ लैला गाने पर झूमते नजर आ रही हैं। जीनत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि 1971 की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से जीनत अमान का बड़ा ब्रेक मिला था। फिल्म में वह लीड रोल में भी वही थे। इस फिल्म में जीनत ने देव की बहन का किरदार निभाया था।

View this post on Instagram

A post shared by 𝓩𝓮𝓮𝓷𝓪𝓽 𝓐𝓶𝓪𝓷 🥰 (@zeenat_the_diva)

 

फिल्म के गाने  'दम मारो दम' गीत ने जीनत को रातोरात सुर्खियों में ला दिया। वहीं 1978 में आई फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में निभाए किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। 

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News