जहीर खान ने इस बॉलीवुड एक्ट्रैस के साथ की सगाई, ट्वीट कर दिखाई अंगूठी

4/25/2017 9:59:07 AM

मुंबई: क्रिकेटर जहीर ने कुछ देर पहले एक्ट्रेस सागरिका संग अपनी सगाई की तस्वीर शेयर करते फैंस को खुशखबरी दी है।  पोस्ट करते लिखा, अपनी पत्नी के च्वाइस पर कभी हंसना नहीं चाहिए। आप उन्हीं में से एक हैं। जीवन भर के साथी।

इस तस्वीर में सागरिका अपनी सगाई की रिंग भी दिखा रही हैं। सागरिका ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर जहीर संग तस्वीर शेयर कर लिखा- जिंदगी भर के साथी।बता दें कि बहुत दिनों से दोनों के अफेयर की चर्चा थी। कई मौकों पर दोनों को एक साथ भी देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्तों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News