मॉल में शॉपिंग..हाथ में बीवी के सैंडल..शादी के बाद सोनाक्षी का यूं ख्याल रख रहे हैं पति जहीर इकबाल

7/1/2024 9:43:06 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को शादी के बाद पति जहीर इकबाल संग हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। जहीर एक्ट्रेस को अपनी बीवी बनाने के बाद उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं और दोनों खूब कपल्स गोल्स दे रहे हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि उनके पति कैसे उनकी हर खुशी का ध्यान रख रहे हैं। उनका ये वीडियो फैंस का खूब दिल जीत रहा है।

PunjabKesari

 

सोनाक्षी सिन्हा ने बीती रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसका वीडियो किसी यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल किसी मॉल में घूमता नजर आ रहा है। इस दौरान सोनाक्षी नंगे पैर चलती दिखाई दे रही है। तो वहीं उनके पति अपने हाथों में बीवी के सैंडल लिए आगे-आगे चल रहे हैं।  वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब आप ग्रीन फ्लैग लड़के से शादी करते हो।'

 

इससे पहले जहीर अपनी वाइफ सोनाक्षी सिन्हा को फैमिली संग डिनर डेट पर लेकर गए थे, जहां एक्ट्रेस रेड ड्रेस में खूब लाइमलाइट चुराती नजर आई थी। उनकी डिनर डेट की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।

 

PunjabKesari


बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी। फिर उसी शाम अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News