यो यो हनी सिंह के इस गाने को देखा गया 20 करोड़ बार, बन गया नया रिकॉर्ड

2/15/2017 10:19:36 AM

मुंबई: संगीत निर्माता और यो यो हनी सिंह का सुपरहिट गाना 'धीरे धीरे से' ने यू-ट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं। ये गाना वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यू-ट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। यह गाना यू-ट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज के साथ ही सुपरहिट गानों की श्रेणी में आ गया है।

बता दें कि यह गाना फिल्म 'आशिकी' के गाने का रीमेक वर्जन है, जिसमें बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। भारतीय संगीत के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News