मौत को हराकर हनी सिंह ने जीती जिंदगी की जंग, डिप्रेशन की वजह से हो गई थी ऐसी हालत

3/15/2019 10:21:17 AM

मुंबई: लाखों दिलो की धड़कन और फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह आज अपना 36वां बर्थ-डे सैलिब्रेट कर रहे हैं। 15 मार्च, 1983 को होशियारपुर, पंजाब में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। साल 2000 में हनी ने नई दिल्ली के गुरू नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की। हनी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट की थी। मगर हनी को पहचान फिल्म ‘कॉकटेल’ के गाने ‘मैं शराबी’ से मिली थी। उसके बाद हनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं और वह सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए।

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर

 

इंडस्ट्री से हो गए थे दूर


एक समय ऐसा आ गया था कि हनी सिंह इंडस्ट्री से दूर हो गए। इंडस्ट्री से दूर होने की वजह थी कि वह गंभीर मानसिक बीमारी बायोपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इस बात को कबूल करते हुए हनी ने कहा था- “सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।” बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे हैं।

 

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर


ज्यादातर मेंटल डिसऑर्डर की तरह ही बायपोलर डिसऑर्डर भी डिफरेंट शेप और साइज का होता है, जिसके चलते डॉक्टरों को हनी सिंह की बीमारी डायग्नोस करने में काफी दिक्कतें आईं। कई बार डॉक्टर बीमारी के सही सिम्प्टम्स (symptoms) पकड़ नहीं पाए। यही वजह रही की हनी सिंह को एक नहीं बल्कि चार बार डॉक्टर बदलने पड़े। यो यो के केस में उन्हें कई महीनों तक दवाइयां सूट ही नहीं करती थीं, जिसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे। बाद में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे।

 

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर

 

पर्सनल लाइफ


पर्सनल लाइफ की बात करें तो हनी सिंह ने 23 जनवरी 2011 में शालिनी तलवार से शादी की थी। हनी और शालिनी एक ही क्‍लास में थे और साथ पढ़ते-पढ़ते दोनों के बीच प्‍यार हो गया।

 

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर

 

हालांकि, उन्होंने इस मीडिया से छिपाकर रखा था। मगर हनी अपनी पत्नी को पहली बार आडियंस से 'इंडियाज रॉ स्टार' टीवी शो के मंच पर सबसे इंटरड्यूस कराया था। 

 

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर


धमाकेदार वापसी


अपनी बीमारी को हरा कर हनी सिंह ने साल 2018 में एक बार फिर धमारेदार एंट्री मारी। हनी सिंह के सोलो सॉन्ग 'मखना' ने चारों और धमाल मचा दिया।

 

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर

 

हनी सिंह का गाने का अंदाज जरूर पहले जैसा ही है, लेकिन उनका न्यू लुक काफी कूल है।

 

PunjabKesari, हनी सिंह इमेज, हनी सिंह फोटो, हनी सिंह पिक्चर

 

वीडियो में उन्होंने जिस तरह के आउटफिट पहने हैं, उनमें हनी सिंह बढ़े वजन के बाद भी एकदम परफेक्ट नजर आए हैं। गाने को अबतक यू-ट्यूब पर 1.67 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News