यो यो हनी सिंह ने अपनी दोनों मां को कुछ इस अंदाज में दी 'हैप्पी मदर्स डे' की शुभकामनाएं!

5/13/2019 2:02:47 PM

नई दिल्ली। 'अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे' (International Mothers Day) के अवसर पर, गायक यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मां के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए अपनी दूसरी मां, म्यूजिक प्लेयर के लिए भी एक प्यारा संदेश लिखा है!

 

यह तस्वीर यो यो हनी सिंह के लिए बेहद खास है क्योंकि इस तस्वीर में उनकी दोनों मां एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। गायक ने अपने म्यूजिक प्लेयर को अपनी दूसरी मां के रूप में संबोधित किया है जो यो यो हनी सिंह के अपनी कला के प्रति अत्यंत प्रेम और श्रद्धा को दर्शाता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy mothers days to all the mothers ! U can find both , i love the most in this picture, my mom n music player!! #mothersday #yoyo

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on May 12, 2019 at 12:26am PDT

 

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर क्यूट तस्वीर शेयर करते हुए गायक ने लिखा, 'सभी मां को हैप्पी मदर्स डे! आप इस फोटो में दोनों देख सकते हैं जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, मेरी मां और म्यूजिक प्लेयर!!

 

ट्रेंड सेटर रहे हैं यो यो हनी सिंह
पंजाबी गायक अपनी दमदार पंजाबी धुनों के साथ एक ट्रेंड सेटर रहे हैं। इंडियन रॉकस्टार ने अपने पहले बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही हलचल पैदा कर दी थी और तभी से डांस फ्लोर पर अपने गानों के साथ राज कर रहे हैं।

 

एक बार फिर इन गानों से जीता लोगों का दिल
साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग', 'दिस पार्टी इज ओवर नाउ', 'रंगतारी' से लेकर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल 'उर्वशी' जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

 

यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायक ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है। इन दिनों, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके नए गानों का इंतजार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News