गंगा किनारे क्वालिटी टाइम स्पैंड करते दिखें यो यो हनी सिंह, लंबे समय से हैं बॉलीवुड से बाहर
12/17/2017 1:59:13 PM
मुंबई: फेमस पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह काफी समय से इंडस्ट्री से दूर है। कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि वह जल्द ही इंडस्ट्री में वापसी करेंगे। हिमालय के नीचे गंगा नदी के किनारे से हनी सिंह ने इसका ऐलान भी कर दिया। दरअसल रविवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गंगा किनारे क्वालिटी टाइम स्पैंट करते हुए 2 तस्वीरें अपलोड की हैं। इन फोटो के साथ ट्वीट करते हुए हनी लिखते हैं, 'गंगा किनारे शांति। अपने नए गाने की तैयारी करते हुए। जय गंगा मैया की'। इस ट्वीट के बाद हनी सिंह के फैंस ने धमाकेदार वापसी की दुआएं करते हुए दिल खोलकर हनी की तारीफ की।
आपको बता दें कि हनी सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। माना जाता है की यो यो इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के ट्रेंडसेटर हैं। उन्होंने 'हाई हील्स', 'डोप शोप', 'लुंगी डांस', 'देसी कलाकार' और 'अंग्रेजी बीट' जैसे सुपर हिट पार्टी सॉग्स से लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में एकक्षत्र राज किया।
Chillin at Ganges.
— Yo Yo Honey Singh (@asliyoyo) December 16, 2017
Makin #BEATS writing #VERSES
"Jai Ganga Maiya Ki"#YoYo #YoYoHoneySingh #Music pic.twitter.com/9q7dkBWlBu