यो यो हनी सिंह के 'मखना' गाने पर विवाद, महिलाओं के चरित्र का किया अपमान

7/3/2019 12:04:24 PM

मुंबई: फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए है। दरअसल, पंजाब राज्य महिला आयोग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। आयोग ने हनी सिंह को उनके नए गीत 'मखना' में महिलाओं को लेकर इस्तेमाल किए गए विवादित शब्दों को लेकर नोटिस जारी किया है। गीतों में महिलाओं पर टिप्‍पणी को लेकर हनी सिंह अक्‍सर निशाने पर रहते हैं। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी के मुताबिक, इस गीत में हनी सिंह ने खुद को 'वूमेनाइजर' बताते हुए महिलाओं और उनके चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। इसी वजह से हनी सिंह को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।

 

PunjabKesari


बता दें कि अपने 'मखना' गाने से हनी सिंह के कमबैक किया था। उनके फैंस को ये गाना काफी पसंद आया था। यू-ट्यूब पर गाने ने तहलका मचा दिया था। 21 दिसंबर को टी-सीरीज़ के तहत रिलीज़ किया गया 'मखना' दर्शकों के बीच धूम मचाने में कामयाब रहा था।

 

PunjabKesari


हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता था। साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है, जिसमें उन्होंने 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग', 'दिस पार्टी इज ओवर नाउ', 'रंगतारी' से लेकर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल 'उर्वशी' जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News